About

Who We Are

About KL Foundation

KL Foundation is a dedicated non-profit and charitable organization committed to creating a positive and lasting impact in society through service, education, welfare, and social development. We work with the belief that true progress begins when we uplift those who are underprivileged and ensure that every individual gets the opportunity to live with dignity, safety, and hope.

At KL Foundation, we focus on supporting needy families, students, farmers, and senior citizens through various welfare initiatives. Along with social service, we also promote Sanatan values, cultural awareness, and spiritual development, helping people stay connected with their traditions while building a better future. We believe that service to humanity is the greatest duty, and through our programs, we aim to bring real change in the lives of those who need support the most.

Our Vision

We envision a world where every individual has access to nutritious food, clean water, healthcare, and equal opportunities to live with dignity and hope. We dream of a future where no child sleeps hungry, every family has clean drinking water, and communities thrive with health, education, and opportunity.

Our Mission

Our mission is to uplift underprivileged communities by providing access to healthy food, clean drinking water, education, and basic healthcare. We strive to create lasting change by promoting dignity, equality, and hope, lives are respected, and people are empowered to shape a better tomorrow.

Make a Donation

We Make a Difference in Their Lives

Through compassion, commitment, and action, we help underprivileged people access food, clean water, healthcare, and hope for a better future.

Fudding
83%
Donations
66%

संस्थापक परिचय

स्व. श्री लालजी द्विवेदी

संस्थापक – के.एल. फाउंडेशन
स्व. श्री लालजी द्विवेदी एक प्रख्यात शिक्षाविद्, विचारक, वक्ता एवं समाजसेवी थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा, संस्कृति, राष्ट्रबोध और लोककल्याण को समर्पित किया। वे न केवल एक आदर्श शिक्षक थे, बल्कि एक ऐसे कर्मयोगी भी थे, जिनके लिए सेवा जीवन का स्वाभाविक विस्तार थी।

चार अगस्त 1965 से 30 जून 2010 तक का उनका 45 वर्षों का शिक्षकीय कार्यकाल अनुशासन, मूल्यनिष्ठा और बौद्धिक उत्कृष्टता का उदाहरण रहा। हिन्दी वाङ्मय, दर्शन, संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर उनकी गहरी पकड़ ने उन्हें छात्रों के बीच एक प्रेरणास्रोत और सहकर्मियों के बीच मार्गदर्शक के रूप में प्रतिष्ठित किया। 

द्विवेदी जी श्रीरामचरित मानस के मर्मज्ञ थे और हमेशा श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की बात कहते थे, वो अपने जीवन के अंतिम समय तक मानस के प्रति लोगों का ज्ञानवर्धन करते रहे। द्विवेदी जी ने 26 मई 2021 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और उनके अंतिम शब्द हे राम थे ।

जीवन दर्शन :
स्व. द्विवेदी जी का विश्वास था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्वबोध जाग्रत करना है। इसी विचारधारा के अनुरूप उन्होंने अपने जीवन में सादगी, अनुशासन और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मूल्यों से अनुप्राणित उनका जीवन व्यवहार में राष्ट्रसेवा का जीवंत स्वरूप था।

के.एल. फाउंडेशन की स्थापना :
शिक्षण कार्य से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात् स्व. श्री लालजी द्विवेदी जी ने के.एल. फाउंडेशन की स्थापना की। यह संस्था उनके जीवन-दर्शन और सामाजिक प्रतिबद्धता का संगठित रूप है। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित, जरूरतमंद और ग्रामीण वर्ग तक सेवा पहुँचाना है।

के.एल. फाउंडेशन के प्रमुख कार्य :
के.एल. फाउंडेशन आज विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है—
किसान कल्याण : खेती से जुड़े सहयोग एवं मार्गदर्शन
कुंभ मेला, प्रयागराज : एक माह तक नि:शुल्क भोजन वितरण
कंबल एवं वस्त्र वितरण : गरीब व जरूरतमंदों के लिए
बुजुर्गों की सेवा : सम्मान, सहयोग और सहायता
नि:शुल्क स्वास्थ्य मेला : चिकित्सा परामर्श व उपचार
डिजिटल लाइब्रेरी : ग्रामीण बच्चों और युवाओं के लिए
ग्राम विकास कार्य : शिक्षा, संसाधन और सामाजिक जागरूकता
प्रेरणा जो आज भी जीवित है।

आज स्व. श्री लालजी द्विवेदी जी हमारे बीच नहीं हैं, किंतु उनके विचार, मूल्य और सेवा-भावना के.एल. फाउंडेशन के प्रत्येक कार्य में जीवंत हैं। यह संस्था उनके संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
“सेवा ही सच्ची साधना है” — यही स्व. लालजी द्विवेदी जी की जीवन-दृष्टि थी, जो के.एल. फाउंडेशन की आत्मा है।

Help the people

You can help us change one person's life through your donation

  • Food

  • Water

  • Medical

Give Education to Kids

Professional People

Meet Our Volunteer

Dinaval Jall

Wenalbooze

Cevin Peter

Robert Peterson

Help People in Need

Become A Volunteer

KL Foundation is a registered non-governmental organization dedicated to improving the quality of life of underprivileged and marginalized communities.

Contact

736/LF-1, Shalimar Garden Extn-1, Sahibabad, Ghaziabad , Uttar Pradesh (India) 201005